शक नही करते हम!






व्हाट्स अ नाइस पोएम शिवम, आई एम लकिएस्ट गर्ल...फ़ॉर दीज ऑसम लाइन्स.....

कैसे लिख लेते हो ये सब ?
बिकॉज़ यू आर माय इंस्पिरेशन पागल।

वाओ! थैंक्स अ लॉट,
लिखते रहना ऐसे ही...बहुत अच्छा लिखते हो , बहुत आगे जाओगे।

हां देखो कहाँ ज़िन्दगी ले जाती है?
जहाँ भी ले जाएगी मुझे बस तुम्हारा साथ चाहिए...

ओके पगले हम हैं न साथ तुम्हारे...कभी नही छोड़कर जाएंगे...जहाँ भी रहेंगे टच में रहेंगे, तुम भी साथ रहना प्लीज!

अच्छा तुम इंग्लिश में क्यों नही लिखते...
फील नही आता यार...
आती है पर तुम्हारे जितना नही!

एकाएक नही आता...सीखना पड़ता है...

तो तुम सीखा दो न...
हां सीखा दूंगी बस मेरे साथ रहना होगा।

और हां सुनो मेरी दोस्ती पर बार बार शक मत किया करो कि मैं साथ नही दूंगी तुम्हारा?
मुझे बार बार सफाई देना अच्छा नही लगता शिवम तुम जानते हो,

ओके आई एम सॉरी !
अब से ऐसा नही कहूँगा,


सुनो अब क्या कहें तुम्हे जो वादा तोड़कर छोड़कर चली गयी हो?
हम्म्म्म?
जवाब दो न?
मेरी इंग्लिश आज भी तुमसे वीक है, आज भी तुम्ही से सीखना चाहता हूँ सीखाओगी मुझे फिर से?
बोलो आओगी मेरे पास कभी फिर से?

नही आओगी मुझे पता है,
लेकिन इंतेज़ार हम नही करते ऐसा भी नही है...

खुश रहो जहाँ भी रहो!

हाँ हम शक नही करते थे, हम तो प्यार करते थे।







Comments

Popular posts from this blog

Our Last meeting!

आज जाने की ज़िद ना करो....

माँ से शिकायतें...