Posts

Showing posts from August, 2020

आज उसने फिर बात की!

Image
11 महीने 12 दिन के बाद आज फिर उससे बात हुई. महामारी के कारण नौकरी चली गई है. दर-दर भटक रहा हूँ. सबसे यह कहकर घर से निकला हूँ कि रक्षाबंधन के बाद दिल्ली नौकरी करने चला जाऊंगा. लेकिन वहां जाने के बाद क्या होगा मुझे भी नहीं पता.  मुफ़लिसी के दिनों में उसके एक शब्द ने ही मुझमें एक नई जान फूंक दी. उसने मेरा हाल चाल पूछा. कैसे हो? नौकरी का क्या अपडेट है? तबियत कैसी है? इतना उसने पूछा तो ऐसा लगा वर्षों बाद किसी चाहने वाले ने मेरी खबर ली है. आज फ्रेंडशिप डे है सो मैंने सभी दोस्तों के फ़ोटो व्हाट्सएप स्टेटस में लगाए थे. उसका भी फ़ोटो लगाने का मन कर रहा था. लेकिन नहीं लगाया. डर था कि फिर से वो ब्लॉक न कर दे.  लाख कोशिशों के बावजूद मैंने उसके और अपने पसंद का एक गाना अपनी व्हाट्सएप स्टोरी में लगा दिया. गाना इंग्लिश था. एड शीरन का. गाने के बोल थेI  found a love for me Darling, just dive right in And follow my lead Well, I found a girl, beautiful and sweet I never knew you were the someone waiting for me! इसे देखते ही उसने स्टोरी के जवाब में Perfect💞 लिखकर मैसेज किया. उसका ना...