Posts

Showing posts from August, 2018

अलकेमिस्ट: जिन्दगी का फ़लसफ़ा!

Image
आपको शाहरूख खान का वो फेमस डायलॉग याद है "जब आप किसी को शिद्दत से चाहते हैं तो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने के लिए मदद करती है।" यह शाहरुख दीपिका पादुकोण की हिट फिल्म 'ओम शांति...

माझरकुण्ड.. प्रकृति का अप्रतिम सौन्दर्य

Image
माझरकुण्ड, सासाराम (रोहतास) बिहार! आपको यदि वाटर-फॉल्स के बाबत पूछा जाए तो यकीनन आप दुनिया भर में मशहूर नियाग्रा के जलप्रपात की ही चर्चा में मशगूल हो जाएंगे, लेकिन यूपी,एमपी, बिहार व झारखंड में ही पर्यटन के इतने अनछुए स्थल हैं और सदियों से अनछुए पड़े हैं कि भारत के लोग भी उनके बारे में कम ही जानते हैं। बिहार के सासाराम से 4 km दक्षिण में कैमूर के पहाड़ों पर माझरकुण्ड जलप्रपात इतना मनमोहक और आकर्षक है कि इसे बिहार का नियाग्रा कहने में कोई संदेह न होगा। बिहार, झारखंड में वैसे तो जलप्रपातों की लंबी श्रृंखला है, लेकिन माझरकुण्ड इनमें अनूठा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बिहार भर में सबसे लोकप्रिय माना गया है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक सिखों के एक गुरु ने इसी दिन अपने अनुयाइयों के साथ उक्त मनोरम स्थल पर अपनी रात बिताई थी। तभी से यह स्थल सिख समुदाय के लिए दो दिनों तक तीर्थ माना जाने लगा।धीरे-धीरे यह मौका धार्मिक बन्धनों को तोड़कर आम लोगों के लिए पिकनिक स्थल बन गया। सावन के हर रविवार को पूरा शहर ने मांझर कुंड की तरफ खींचे चले जाते हैं अधिकांश लोग रात बिताकर सोमवार को वापस लौटते हैं। इन बारिश ...