आज उसने फिर बात की!
11 महीने 12 दिन के बाद आज फिर उससे बात हुई. महामारी के कारण नौकरी चली गई है. दर-दर भटक रहा हूँ. सबसे यह कहकर घर से निकला हूँ कि रक्षाबंधन के बाद दिल्ली नौकरी करने चला जाऊंगा. लेकिन वहां जाने के बाद क्या होगा मुझे भी नहीं पता.
And follow my lead
Well, I found a girl, beautiful and sweet
I never knew you were the someone waiting for me!
मुफ़लिसी के दिनों में उसके एक शब्द ने ही मुझमें एक नई जान फूंक दी. उसने मेरा हाल चाल पूछा. कैसे हो? नौकरी का क्या अपडेट है? तबियत कैसी है? इतना उसने पूछा तो ऐसा लगा वर्षों बाद किसी चाहने वाले ने मेरी खबर ली है.
आज फ्रेंडशिप डे है सो मैंने सभी दोस्तों के फ़ोटो व्हाट्सएप स्टेटस में लगाए थे. उसका भी फ़ोटो लगाने का मन कर रहा था. लेकिन नहीं लगाया. डर था कि फिर से वो ब्लॉक न कर दे.
लाख कोशिशों के बावजूद मैंने उसके और अपने पसंद का एक गाना अपनी व्हाट्सएप स्टोरी में लगा दिया. गाना इंग्लिश था. एड शीरन का. गाने के बोल थेI
found a love for me
Darling, just dive right inAnd follow my lead
Well, I found a girl, beautiful and sweet
I never knew you were the someone waiting for me!
इसे देखते ही उसने स्टोरी के जवाब में Perfect💞 लिखकर मैसेज किया. उसका नाम देखते ही दिल धक से किया. कि अब क्या जवाब दूं. ख़ैर! मैंने लिखा कि मेरा फ़ेवरेट गाना. उसने रिप्लाई दिया. Everyones! मैंने स्माइली के साथ हाँ लिखा.
फिर हाल चाल हुआ और अंत में मैंने उसे Thanks बोल दिया. इस पर उसने कहा किसलिए ये?
मेरा जवाब था. ऐसे ही बस मन किया कहने को!
उसका जवाब था.
Ok! Welcome!!!
Happy Friendship Day !!!💐💐
वो मेरी बहुत खास दोस्त है, जिसे मैं चाहने लगा था. वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है. उसकी हर अदा पर प्यार आता है. मुझे लगा सिर्फ दोस्ती ही नहीं हम साथ रहने के लिए बने हैं. लेकिन मैं गलत निकला और दोस्ती टूट गई. अब फिर से उसे हम दोनों जिंदा कर रहे हैं. अबकी बार उससे जी भर के दोस्ती करूँगा. वो मुझसे दूर नहीं जा सकती. कभी भी नहीं!!!
Comments
Post a Comment