ये जो रात है!
ये जो रात है बड़ी मतवाली है,
जुबाँ बन्द है पर कितनी सवाली है,
यादें मरती नही कितनी बेहाली है,
नैन अश्कों से भरे पर कितने खाली हैं
कमबख्त दिल की ऐसी तंगहाली है,
ये दिल आज भी उसी फूल का माली है,
फूल टूटा, दिल टूटा पर माली तो माली है।
©शिवम की बातें
Comments
Post a Comment